चैनपुर: ज़मीन सत्यापन के लिए अमीन ने पहले ₹20 हजार और फिर ₹50 हजार मांगे, पैसे न देने पर कागजात रोकने की धमकी दी
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर निवासी हफीज मियां ने अमीन सुधीर कुमार पर जमीन सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर गांव में उनकी जमीन खाता संख्या– 25/21 एवं प्लॉट संख्या– 307, 302, 316, 137 में कुल 217 डिसमिल जमीन है। उन्होंने कहा कि जमीन का एलपीसी बनवाने के लिए आवेदन दिया था।