भाटापारा: नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाटापारा में पियाऊ घर शीतल जल सेवा का उद्घाटन किया
आज शासकीय नगर पालिका कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, भाटापारा में आयोजित पियाऊ (शीतल जल सेवा) के उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित होकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं एवं उपस्थित जनों के लिए शीतल जल की व्यवस्था प्रारंभ की गई, जो विशेष रूप से गर्मी के इस मौसम में अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी पहल है।