रायबरेली: जहानाबाद के पीड़ित ने योजनाबद्ध साजिशन हत्या का प्रयास एवं जानलेवा हमले की कोशिश करने का दिया प्रार्थना पत्र
शनिवार को पीड़ित पक्ष के द्वारा सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। युवक पर योजनाबद्ध साजिशन हत्या का प्रयास एवं जानलेवा हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। मारपीट में घायल युवक की हालत गंभीर लगातार बनी हुई है। जिसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के द्वारा कार्यवाही करने की मांग की गई है।