चंदला: चंदला में फार्मर आईडी अभियान तेज, पीले चावल देकर घर-घर जागरूकता फैलाई जा रही है
चंदला क्षेत्र में फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है। राजस्व विभाग के निर्देशन में पटवारी अयोध्या पटेल एवं कोटेदार घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर जागरूक कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़कर उन्हें शासकीय लाभ दिलाना है। प्रशासन ने बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे सभी पात्र लोगों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है