कटनी नगर: इंद्रा नगर कुठला में शादी समारोह के दौरान पुलिस पर बर्बरता का आरोप, पुलिस का कहना है कि पहले उन पर हुआ पथराव
कुठला थाना अंतर्गत इंद्रा नगर कुठला में सोमवार रात 11:30 मिनट पर एक शादी समारोह में लाठियां बरसाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत आज मंगलवार दोपहर 12 बजे मारपीट में घायल 2 युवक एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे थे। वही इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पर भी पथराव किया गया था।