जबलपुर: 'नर्मदा एवेन्यू' में गुंडागर्दी: खाकी की सुस्ती से सहमे परिवार, एसपी से न्याय की आस, मारपीट का वीडियो आया सामने
गोरखपुर थाने के नाक के नीचे स्थित नर्मदा एवेन्यु अपार्टमेंट इन दिनों बदमाशों की 'मयखाना' और दहशत का केंद्र बन गया है। इलाके का कुख्यात बदमाश शैवाल नायक उर्फ बमबम और उसके साथी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 407 में शराबखोरी करने के साथ-साथ रहवासियों के लिए काल बन चुके हैं। हाल ही में नशे में धुत इन बदमाशों ने न केवल एक आंशिक दिव्यांग सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटा