भोरे: घर में घुसकर जानलेवा हमला, बेटी को मरणासन्न कर सोने के जेवर लूटे
भोरे थाना के विश्रामपुर गांव में तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आधा दर्जन अपराधियों ने घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि एक महिला को बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। अपराधी जाते-जाते घर से सोने की चेन और अन्य कीमती जेवर भी लूट ले गए। बताया जाता है कि विश्रामपुर निवासी पारस यादव 15 अप्रैल 2026 की दोपहर अपने दरवाजे पर बैठे थे।