गुनौर: उखड़ती सड़क, खुलती पोल: गुनोर में विधायक के सामने बिखरा डामर, अफसर बने तमाशबीन
Gunnor, Panna | Apr 7, 2026 गुनौर। सकरिया-डिघोरा रोड एक बार फिर भ्रष्ट निर्माण की जीती-जागती मिसाल बनकर सामने आ गई है। करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ने लगी है। हालात इतने खराब रहे कि निरीक्षण के दौरान खुद गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के सामने सड़क का डामर हाथों से उखड़ता रहा, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने खड़े रहे।