पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को 1 बजे विभिन्न जगहों पर छापामारी कर 19 लीटर चुलाई शराब के साथ दो महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। एसआई सुधा रानी ने बताई कि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के सुरेशनगर, मखनाहा में छापामारी कर सुशीला मुर्मू के घर से तीन बोतल में 6 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। और 100 लीटर शराब बनाने का समान नष्ट किया।