कोरबा: आवारा कुत्तों के हमले में 4 साल के चीतल की मौत, 3 किमी तक दौड़ाकर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
Korba, Korba | Jun 5, 2026 कोरबा वन मंडल के करतला रेंज अंतर्गत पुरेना गांव में आवारा कुत्तों के हमले से एक चार वर्षीय चीतल की मौत हो गई। तीन से चार कुत्तों ने चीतल को करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बरपाली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, यह वर्ष 2026 की पहली वन्यजीव दुर्घटना है।