शाहबाद: होडापूरा पुलिया पर तेज बहाव में मोटरसाइकिल समेत दो लोग बह गए
Shahbad, Baran | Aug 29, 2026 रात्रि में थाना क्षेत्र के होडापूरा गांव स्थित पुलिया पर शुक्रवार को पानी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल समेत दो लोग बह गए। थाना अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि घटना 28 अगस्त 2026 की है। बहने वालों की पहचान धारा सिंह (25) पुत्र प्रकाश सहरिया एवं कल्ला (58) पुत्र गजवा सहरिया निवासी सनगवा पाटन, थाना कस्बाथाना के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे।