पचरुखी: सरौती मुखिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
सरौती पंचायत के मुखिया राम अयोध्या सिंह का निधन मंगलवार की दोपहर एक बजे हो गई। वे 80 वर्ष के थे। मुखिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मुखिया के निधन की खबर लगते ही उनके पैतृक आवास पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय निवासी उदयभान सिंह ने बताया कि उनके निधन से क्षेत्र व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।