कौंच: तीतरा खलीलपुर गांव में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, तीन लोग घायल, चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप
Konch, Jalaun | Apr 23, 2026 कोंच क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर में बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार दो युवक और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है, बताया जा रहा है कि बारात से लौट रहे बाइक सवार युवकों की सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गया।