नौगांव: बिलहरी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन परीक्षित जन्म, विदुर-मैत्री और ध्रुव चरित्र का हुआ वर्णन
नौगांव नगर से लगे ग्राम बिलहरी में माफीदार परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कथा श्रवण किया। शनिवार सुबह आयोजित कथा में व्यासपीठ से महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज ने परीक्षित जन्म, विदुर-मैत्री प्रसंग तथा ध्रुव चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने नारद संवाद, कुंती चरित्र और