चूरू: घांघू में 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
Churu, Churu | Jun 23, 2026 चूरू की सदर थाना क्षेत्र के गांव घांघू में मंगलवार को 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के गले में कपड़ा बंधा हुआ मिला और गले पर निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। दोपहर 12 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार लाखाऊ-घांघू रोड स्थित जीण माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का