सिवनी: फुलारा: घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत
Seoni, Seoni | May 3, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के फुलारा गांव में घरेलू विवाद के चलते कौशल्या भरद्वाज ने जहर का सेवन कर लिया। रविवार को बताया गया कि गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस पंचनामा कार्रवाई करते हुए महिला के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।