गुमला: मनातू टांटी टोला तुरी कोचा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Feb 2, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू टांटी टोला तुरी कोचा निवासी 24 वर्षीय मनोहर उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सदर अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।इसपर परिजनों ने बताया कि मृतक का पैतृक गांव कुरु लोहरदगा जिला था।उसने फांसी क्यो लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस छानबीन में जुट गई हैं।फिलहाल शव का पीएम करा दिया गया।