हरिद्वार: भारी बारिश के चलते कनखल के लाटोवाली में जलभराव, ट्रांसफार्मर तक पहुंचा पानी, बिजली हुई गुल, लोगों में आक्रोश
हरिद्वार में रात से भारी बारिश होने का सिलसिला जारी है। जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार सुबह कनखल के लाटोवाली में भी भयंकर जलभराव हो गया। गली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर तक पानी पहुंच गया। लिहाजा ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में बिजली की सप्लाई रोक दी। करीब तीन दशक पुरानी इस समस्या का स्थाई समाधान न होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।