सेवा संकल्प अभियान: मानवता और संवेदनशीलता की एक और पहल
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु आयोजित शिविर में पहचान किए गए 3 दिव्यांगजनों को आज कलेक्टोरेट में कृत्रिम पैर वितरित किए गए।
विशेषज्ञों द्वारा सटीक माप लेकर तैयार किए गए इन कृत्रिम अंगों से अब इन नागरिकों को चलने-फिरने में नया संबल मिला है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, गणमान्य नागरिक श्री चेमन देशमुख और श्री अभिषेक शुक्ला ने दिव्यांजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को और भी सार्थक बनाया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #baloddistrict
#chhattisgarh
15 views | Balod, Chhattisgarh | Oct 16, 2026