चायल: भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
भरवारी, कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने शुक्रवार को शाम 6 बजे अम्बेडकर भवन स्थित नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।