कटनी नगर: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मरीज और परिजन लगा रहे थे ताश पर दांव, वीडियो वायरल
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। शनिवार रात 10:40 मिनट पर वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन ताशपत्तो की बिशात बिछाए वार्ड में मिले जिनका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस दौरान नर्सिग स्टाफ और अन्य जिम्मेदार भी डियूटी पर मौजूद थे पर अस्पताल में इस तरह जब मरीजों के आराम के समय ताशपत्ती खेलना बड़ी लापरवाही है।