बिसौली: बंजरिया गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
Bisauli, Budaun | Jul 10, 2026 बिसौली क्षेत्र के बंजरिया गांव में आयोजित श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को 12 बजे करीब वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। मध्य प्रदेश के सतना से आए यज्ञाचार्य ने वेद मंत्रों के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीतांबरी वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर भाग लिया।