हज़ारीबाग: सिलवार में इस बार पूरी के विशेष शृंगार से होगी भगवान जगन्नाथ की सजावट
हजारीबाग सदर प्रखण्ड स्थित सिलवार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्ष- उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना एवं रथ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भगवान जगन्नाथ के वस्त्र, श्रृंगार एवं पताका य शेफाली गुप्ता के द्वारा जगन्नाथ धाम पूरी से मंगवाकर सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम में अर्पित किया जाएगा।