हज़ारीबाग: ओरिया ओवरब्रिज के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, गोमीया के साड़म का रहनेवाला था मृतक
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरिया ओवरब्रिज के समीप बुधवार देर रात्रि करीब 10 बजे ट्रक संख्या जेएच 02 एएन 3169 की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गोमीया के साड़म निवासी दीपक कुमार कश्यप पिता राम लखन कश्यप के रूप में हुई है।