हज़ारीबाग: प्रशिक्षित महिलाओं का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह
प्रशिक्षण से कौशल और ज्ञान में वृद्धि होने के साथ आत्म विश्वास बढ़ता है। नाबार्ड के सहयोग से भारतीय जन जागृति केंद्र ने महिला स्वयं सहायता समूह के लिये जो प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है इससे स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। साॅफ्ट टाॅय और जूट का प्रशिक्षण से आपलोगों ने जो कुछ सीखा है उसका सदपयोग करें।