टेहरोली: इटौरा में पूर्व प्रधान को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की मिली धमकी
थाना बरुआ सागर क्षेत्र के इटौरा पूर्व प्रधान मानवेन्द्र अहिरवार के खेत पर बुंदेलखंड पैकेज के तहत निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा मानक विहीन तरीके से काम करने का विरोध किया तो ठेकेदार जयहिंद यादव ने गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद पूर्व प्रधान ने थाना बरुआसागर में 17 तारीख दिन बुधवार को लिखित में शिकायती पत्र सौंप कर न्याय मांगा