चंदौसी: चंदौसी नगर पालिका के खुर्जा गेट करेली मार्ग पर 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के पोस्टर लगे, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
चन्दौसी में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। खुर्जा गेट से करेली रोड पर लोगों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाकर नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तीन वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क नहीं बनी तो चुनाव वोट बहिष्कार होगा