नानपारा: नानपारा एसडीएम ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की, न होने पर रुक जाएगा लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण फार्मर रजिस्ट्री योजना का कार्य नानपारा तहसील में तेजी से चल रहा है। इसके तहत किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभपहुंचाने के लिए डिजिटल फार्मर आईडी दी जा रही है। उप जिलाधिकारी अमिता यादव स्वयं क्षेत्र में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया से अवगत करा रही हैं।