कोल: अलीगढ़ में महाशिवरात्रि और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, कावड़ मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 अलीगढ़ मंडल में महाशिवरात्रि पर्व और आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन 'अलर्ट मोड' पर है। सोमवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह और डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के कप्तानों व जिलाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से समझौता करने वालों पर सीधी और