शेखपुरा: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर परिषद शेखपुरा से डीडीसी संजय कुमार ने जागरूकता रैली किया रवाना
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर परिषद शेखपुरा से डीडीसी संजय कुमार ने जागरूकता रैली रवाना किया। इस रैली में खुद भी शामिल हुए। यह रैली शेखपुरा के अभ्यास मध्य विद्यालय तक जाकर समाप्त हो गया। जिसमें रामाधीन महाविद्यालय के एनसीसी कैंडिडेट भी शामिल हुए। इस दौरान रैली में शामिल महिलाओं ने लोगों को बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की।