शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस और जनपदीय साइबर टीम ने बुजुर्ग महिला के साथ 17.19 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये कीमत की सोने व डायमंड की ज्वैलरी तथा 36,642 रुपये नकद बरामद किए हैं।