टिब्बी: टिब्बी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की पैनी नजर, तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और रिकॉर्ड खंगाले
प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बाद टिब्बी क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। तहसीलदार हरीश कुमार टाक ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एचपी गैस एजेंसी के कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली की बारीकी से जांच की।