पीलीभीत: गांव सकरिया में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अधकटा निवासी अली पुत्र मुन्ने शाह ने बताया कि वह बेरोजगार घूम रहा था तभी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया के रहने वाले सोनू सिंह उर्फ जसविंदर सिंह व हरप्रीत सिंह ने वर्क बीजा पर विदेश भेजने की बात कहकर चार लाख रुपए खर्च बताया था। पीड़ित युवक ने दो बार में तीन लाख रुपए दे दिए। उसके बाद भी विदेश नही भेजा मुकदमा दर्ज।