पीलीभीत: गांव कीरतपुर में नीचे झूल रही हाइटेंशन विधुत लाइन शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान #jansamasya
पीलीभीत के गांव कीरतपुर में हाइटेंशन विधुत लाइन के तार बिल्कुल नीचे झूल रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गुरुवार शाम चार बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार नीचे झूल रहे और विधुत पोल भी झुक गया है, शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।