पटना ग्रामीण: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना
बिहार एनडीएम में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो गया। सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है उसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा (रामविलास) 5, मांझी की पार्टी हम- 1 और कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकसभा की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वही सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद सीएम नीतीश कुमार देर शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।