🔳शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला सम्पन्न
🔳जिला शिक्षा अधिकारी ने नामांकन, मैपिंग, छात्रवृत्ति और अपार आईडी बनवाने के दिये निर्देश
🔳कटनी — जिले में नामांकन, छात्र मैपिंग, छात्रवृत्ति एवं अपार आईडी बनाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे की अध्यक्षता में अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में जिला परियोजना समन्वयक, जिला आईटी समन्वयक तथा जिला नोडल छात्रवृत्ति अधिकारी ने विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
*तीन दिवस में लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश*
जिला शिक्षा अधिकारी श्री पांडे ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे तीन दिवस के भीतर नामांकन, मैपिंग एवं छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि समयसीमा में कार्य पूर्ण कर विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
*आधार कैम्प के माध्यम से अपार अपार आईडी बनवायें*
बैठक में 27 जुलाई से शुरू हुये आधार कैम्प की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन कैम्पों के माध्यम से विद्यार्थियों का आधार अपडेट कर छात्रवृत्ति अपार में वृद्धि की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।
*शिक्षा अधिकारियों की रही उपस्थिति*
बैठक में कटनी बीआरसी, कटनी बीईओ एवं शहर के संकुल प्राचार्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति साझा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026