बीना: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने के लिए विधायक ने गांधी चौराहे का निरीक्षण किया, एसडीएम व एसडीओपी से चर्चा
Bina, Sagar | Apr 10, 2026 शुक्रवार दोपहर को विधायक निर्मला सप्रे गांधी चौराहे पर पहुंचीं। उन्होंने वहाँ भारी वाहनों की आवाजाही का निरीक्षण किया और मौके पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव व एसडीओपी अजय कुमार के साथ विस्तार से चर्चा की।विधायक ने साफ कहा कि पेट्रोल-डीजल टैंकरों समेत अन्य भारी वाहनों को शहर के अंदर घुसने से तुरंत रोका जाए, क्योंकि इनकी वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।