हमीरपुर: टेढ़ा गांव में हार्वेस्टर की चिंगारी से 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक, आग से आठ लाख की फसल जलने का अनुमान
सोमवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका औ