बरौनी: बरौनी जंक्शन के पास मानव समपार फाटक संख्या छह के समीप मालगाड़ी पटरी से उतरी, अधिकारियों में हड़कंप
बरौनी जंक्शन से आगे मानव समपार फाटक संख्या छह के करीब एक चलती हुई मालगाड़ी ट्रेन जो भी पटरी से उतर गई ।इसकी जानकारी ज्यों ही अधिकारियों को लगी तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।घटना शनिवार को दिन के दो बजे की है।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उक्त ट्रैक को ठीक किया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया, साथ ही घटना के करण का पता लगाने में जुट गए हैं।