लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में क्राइम बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय परिसर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में क्राइम बैठक आयोजित की गई क्राइम बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के द्वारा किया गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिले के तमाम थानाध्यक्ष से उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत क्राइम से संबंधित जानकारी लेते हुए थाने में पड़े लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किए जाने की बात कही गई।