चूरू: जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Churu, Churu | Apr 1, 2026 चूरू जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 05 व 06 अप्रैल को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला परिषद सभागार में उप समन्वयक, केंद्राधीक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।