मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में डीएम ने बताया, ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 115427 मतदाता बढ़े, अंतिम मतदाता सूची में कुल 1682966 मतदाता हुए
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पत्रकार वार्ता किया। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। जनपद की कुल मतदाता 1682966 हो गए हैं। 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था, इसके बाद तमाम दावे और आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 115427 नए मतदाता बढ़े हैं। इसमें 50000 से अधिक महिलाएं और 23000 से अधिक नए वोटर शामिल है।