हज़ारीबाग: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जिनगा के आर्मी जवान का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, लगे भारत माता की जय के नारे
हजारीबाग। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर सम्पन्न हुआ। युद्ध के दौरान हजारीबाग जिले के जिनगा के युवक विकास यादव बतौर इंडियन आर्मी में जम्मू के बसौली कैंप में तैनात थे। गुरूवार को छुट्टी में गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारों से इलाका गूंज उठा।