सोनो: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डीएसएम कॉलेज झाझा में हेल्प डेस्क का आयोजन
Sono, Jamui | Jun 8, 2024 डीएसएम कॉलेज झाझा में स्नातक सत्र 2024-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं की मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा हेल्प डेस्क लगाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्रों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की गई।