हरसूद: नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 3 में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Harsud, Khandwa | May 27, 2026 बुधवार सुबह सवा 7 बजे के लगभग नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 3 में स्थित एक बाडे में आग लग गई। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए आसपास के रहवासी रामविलास बाखलिया, विजय सोनी, मन्नू भाई आदि द्वारा भरसक प्रयास किया। आग पर नगर परिषद की दमकल ने काबू पाया।