कोंडागांव: फरसगांव में क्रिकेट का महाकुंभ: 13 अप्रैल से शुरू होगा नाइट प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट
युथ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब (YSC) के तत्वावधान में प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 13 से 16 अप्रैल तक हाई स्कूल ग्राउंड,फरसगांव में किया जाएगा।इस टूर्नामेंट की खासियत यह है कि सभी मुकाबले नाइट मैच के रूप में खेले जाएंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने 500 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित है।टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15,000 और उपविजेता को 10,000 मिलेगा।