भादरा: होटल के गोदाम से अवैध रूप से पांच व्यवसायिक गैस सिलेंडर किए गए जब्त
भादरा में प्रशासन की टीम ने गैस किल्लत की आशंका के बीच कार्रवाई करते हुए अम्बेडकर चौक स्थित जय अम्बे जोधपुर मिष्ठान भंडार के गोदाम से 6 व्यवसायिक गैस सिलेंडर पाए। मालिक श्रवणसिंह केवल 1 सिलेंडर के दस्तावेज दिखा सके, इसलिए 5 सिलेंडर जब्त कर जय अम्बे गैस भादरा को सौंप दिए गए।