गुरारू: बगडीहा में बंद घर में लाखों की चोरी, झारखंड पुलिस जवान के घर से जेवर-नकदी गायब, कोंच पुलिस जांच में जुटी
Guraru, Gaya | May 23, 2026 प्रखंड क्षेत्र के शंकर बिगहा स्थित बगडीहा मोड़ पर शनिवार सुबह एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने झारखंड पुलिस के रिजर्व बटालियन, हंटरगंज में तैनात जवान रंतोष कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और कपड़े चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।