मेरठ: श्याम नगर में बाइक और ई-रिक्शा में हुई टक्कर, बाइक सवार दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया घायल
Meerut, Meerut | Mar 17, 2024 लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी सलमान ई रिक्शा को लेकर हापुड़ अड्डा जा रहे थे, जैसे ही वह श्याम नगर पहुंचा वहां पर ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक सवार दबंगों ने ई रिक्शा चालक सलमान को जमकर पीटा, जिसके चलते सलमान लहूलुहान हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।