मेरठ: लालकुर्ती क्ष्रेत्र में बंदरों के हमले में महिला की मौत,बंदरो से बचाने के लिए मुख्यमंत्री तक गुहार
Meerut, Meerut | Mar 17, 2024 लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में काम करने वाली सोफीपुर निवासी 58 वर्षीय सुंदरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उनका उपचार कराया गया।चार दिन पहले हुई घटना के बाद परिजनों ने अब बंदरों से बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने नगर निगम से बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।